- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur : सड़क दुर्घटना...
उत्तर प्रदेश
Rampur : सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत, परिवार में कोहराम
Sarita
23 Feb 2025 11:27 AM IST
Rampur रामपुर: बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम व पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी रोशन लाल के अनुसार उनका 12 वर्षीय बेटा अखिलेश शहर के एक स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ता था। उन्होंने बताया कि रात 8 बजे अखिलेश किसी काम से साइकिल से शहर आया था। साथ ही घर लौटते समय गांव के पास तौल कांटे के सामने उसकी साइकिल को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस दौरान साइकिल सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर के परिजन भी आ गए।
बाद में किशोर को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिससे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम व पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। किशोर का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
TagsRampurदुर्घटनाकिशोरमौतकोहरामRampuraccidentteendeathchaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





