भारत
एक साथ दो यात्री बसों में भीषण आग लगी, प्रभावित रहा आवागमन
jantaserishta.com
23 Feb 2025 11:00 AM IST

x
शॉर्ट सर्किट है कारण?
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर (muzaffarpur) में सड़क किनारे खड़ी दो यात्री बसों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बसें धू-धू कर जलने लगीं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित मझौलिया चौक के पास एमपीएस साइंस कॉलेज के सामने हुई. लोगों का कहना है कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में बसें जलकर राख हो गईं. शुरुआती तौर पर बस में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. बसों के सिस्टम में खराबी आ गई होगी, जिसकी वजह से ऐसा हो सकता है. कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और धुआं दूर तक फैल गया.
जैसे ही आग लगने की सूचना फैली, तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दोनों बसें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं. कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा. इस आगजनी के कारण एनएच-28 पर लोगों की भीड़ लग गई. पुलिस और प्रशासन आग लगने के सभी संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





