उत्तर प्रदेश

Raisen: करंट लगने से युवक की मौत, जांच जारी

Sarita
8 Jun 2025 10:57 AM IST
Raisen: करंट लगने से युवक की मौत, जांच जारी
x
Raisen रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के थाना बाड़ी अंतर्गत विष्टी गांव में शनिवार दोपहर बिजली चली जाने पर लाइन मैन का सहायक हेल्पर नीलेश धाकड़ बेरखेड़ी गांव में बिजली सप्लाई के लिए तार जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ा था। तभी पोल पर बिजली सप्लाई शुरू हो गई। करंट लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। तारों में फैले करंट के कारण वह पोल पर ही लटका रहा।
इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। करंट इतना तेज था कि उसके कोहनी से हाथ जल गए। वह करंट लगने से झुलस गया। सूचना मिलते ही बाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके शव को बिजली के पोल से नीचे उतारा और पंचनामा बनाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बड़ी अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
Next Story