- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Raebareli:...
उत्तर प्रदेश
Raebareli: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर
Sarita
5 July 2025 10:17 AM IST

x
Raebareli रायबरेली: यूपी के रायबरेली में शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसा बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कुशल खेड़ा मजरा थुलेदीन गांव में हुआ। दोपहर में गांव निवासी लवकुश (26) गांव की शांति देवी के खेत में धान की रोपाई के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में बेल (बेदान) लादकर जा रहा था। ट्रैक्टर में उसके साथ शांति भी बैठी थी। गांव के बाहर रास्ता खराब होने पर ट्रैक्टर खाई में पलट गया।
हादसे में लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, शांति गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो मौके पर पहुंचे। उन्होंने लवकुश के परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से लवकुश और शांति को सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉ. प्रभात मिश्रा ने लवकुश की मौत की पुष्टि की। शांति की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
TagsRaebareliट्रैक्टर-ट्रॉलीपलटनेयुवकमौतमहिलागंभीरRaebarelitractor-trolleyoverturnsyoung mandeathwomancritical condition जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





