उत्तर प्रदेश

Raebareli News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत

Sarita
2 March 2025 11:46 AM IST
Raebareli News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत
x
Raebareli News: यूपी के रायबरेली में शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों को सूचना दी।
खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते पहुंचे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। हादसा महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के टूक गांव के पास हुआ।
Next Story