- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Raebareli : डम्पर ने...
उत्तर प्रदेश
Raebareli : डम्पर ने बोलेरो को टक्कर मारी, महिला की मौत, 14 घायल
Sarita
19 April 2025 9:33 AM IST

x
Raebareli रायबरेली: सुल्तानपुर-रायबरेली हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बारात लेकर जा रही बोलेरो को टक्कर मार दी। बोलेरो में महिला, पुरुष व बच्चे समेत 15 लोग घायल हो गए। घटना में घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी प्रशासनिक अमले तक पहुंचते ही एक-एक कर जिले के आलाधिकारियों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना और संबंधितों को इलाज के सख्त निर्देश भी दिए। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर मालिन का पुरवा में पेट्रोल टंकी के पास तेज रफ्तार डंपर ने बारात लेकर जा रही बोलेरो को टक्कर मार दी।
बोलेरो में सवार कुल 15 लोगों में से चार पुरुष, चार महिलाएं व 7 बच्चे घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए डायल 112 के पुलिसकर्मियों द्वारा सरकारी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई तथा अन्य तीन महिलाओं, 4 पुरुषों व 7 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। घायलों में अंशु, अंकुर, श्रीराम, संगीता, नायरा, कार्तिक, रुद्र समेत 14 लोग घायल हैं।
बारात अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव से रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव जा रही थी तभी सभी सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना भीषण था कि लोग इसे देखकर सहम गए। राजीव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है।
TagsRaebareliडम्परबोलेरोटक्करमहिलामौत RaebarelidumperBolerocollisionwomandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





