भारत

जाने-माने न्यूरोसर्जन ने खत्म की जिंदगी, सिर में गोली मारी

jantaserishta.com
19 April 2025 9:00 AM IST
जाने-माने न्यूरोसर्जन ने खत्म की जिंदगी, सिर में गोली मारी
x
पुलिस की जांच जारी.
सोलापुर: महाराष्ट्र के सोलापुर (Solapur) से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां शहर के जाने-माने न्यूरोसर्जन ने शुक्रवार की रात अपने घर में आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को सिर में गोली मार ली. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना रात करीब 8:30 बजे डॉ. शिरीष वलसंगकर के निवास पर हुई. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डॉ. वलसंगकर ने अपने घर के बाथरूम में गए और खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं है, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक डॉ. वलसंगकर पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे. उनके करीबी भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि वह निजी या पेशेवर कारणों से परेशान चल रहे थे, हालांकि अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता.
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल से लाइसेंसी हथियार बरामद कर लिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच की है.
डॉ. शिरीष वलसंगकर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों में थे. उन्होंने अपने करियर में सैकड़ों जटिल न्यूरो सर्जरी की थीं. अचानक हुई इस घटना से न सिर्फ चिकित्सा जगत में, बल्कि पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई है. स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग और मरीज जिनका इलाज उन्होंने किया था, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इस घटना को एक बड़ी क्षति मान रहे हैं. पुलिस का कहना है कि परिवार और करीबी लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story