उत्तर प्रदेश

Rae Bareli: अस्थि विसर्जन के दौरान गंगा में डूबने से तीन की मौत, सीएम योगी ने घटना पर जताया दुख

Sarita
26 May 2025 6:43 AM IST
Rae Bareli:  अस्थि विसर्जन के दौरान गंगा में डूबने से तीन की मौत, सीएम योगी ने घटना पर जताया दुख
x
Rae Bareli रायबरेली: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब गंगा नदी में अस्थियां विसर्जित करने आए एक ही परिवार के चार सदस्य नदी में डूब गए. जिसके बाद घाट पर चीख पुकार मच गई. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और स्थानीय नाविकों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद चार लोगों को बरामद कर लिया गया. उन्हें सीएचसी ले जाया गया तो डॉक्टर ने किशोर समेत तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक का इलाज चल रहा है. बता दें कि सुबह करीब आठ बजे अमेठी जिले के पालपुर जगदीशपुर से एक परिवार अस्थियां विसर्जन के लिए डलमऊ गंगा घाट आया था|
परिवार के करीब नौ लोग अस्थियां विसर्जित करने आए थे. विसर्जन के बाद सभी नाव में बैठकर दूसरे किनारे नहाने चले गए. नहाते समय किशोर समेत चार युवक डूबने लगे तो बचाओ बचाओ की आवाज आने लगी. जब तक परिवार कुछ कर पाता चारों युवक डूब चुके थे. डॉक्टरों ने बताया कि पिता बालचंद्र कौशल, पुत्र पारसनाथ कौशल, किशोर पुत्र आर्यन, चंद्रकुमार कौशल पुत्र स्व. रामकिशोर की मौत हो गई। घायल विधि चंद्र कौशल का इलाज चल रहा है। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि डूबने से तीन लोगों की मौत हुई है, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
सीएम योगी ने घटना पर जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल समुचित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Next Story