उत्तर प्रदेश

Prayagraj:फिर उफनाई गंगा-यमुना, 24 घंटे में 70 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर

Sarita
26 Aug 2025 7:28 AM IST
Prayagraj:फिर उफनाई गंगा-यमुना, 24 घंटे में 70 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर
x
Prayagraj: उत्तर प्रदेश के अधिसंख्य इलाकों में हो रही बारिश के बीच संगमनगरी प्रयागराज में एक बार फिर से गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। अधिकृत सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बीते 24 घंटे में गंगा नदी का फाफामऊ में जलस्तर छह सेंटीमीटर और छतनाग में 43 सेंटीमीटर बढ़ा है जबकि नैनी में यमुना नदी का जलस्तर बीते 24 घंटे में 70 सेंटीमीटर बढ़ा है।
दोपहर 12 बजे तक गंगा नदी का फाफामऊ में जलस्तर 79.39 मीटर और छतनाग में 79.22 मीटर दर्ज किया गया। नैनी में यमुना नदी का जलस्तर 79.97 मीटर दर्ज किया गया है। दोनों नदियां अभी खतरे के निशान 84.734 मीटर से नीचे बह रही हैं। सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से लगातार जलस्तर की मॉनीटरिंग की जा रही है। एक बार फिर से आपदा तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, और जल पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
Next Story