भारत

मणिपुर में 8 उग्रवादी गिरफ्तार, बड़े मात्रा में हथियार जब्त

Subhi
26 Aug 2025 6:57 AM IST
मणिपुर में 8 उग्रवादी गिरफ्तार, बड़े मात्रा में हथियार जब्त
x
बड़े मात्रा में हथियार जब्त

असम: भारतीय सेना और असम राइफल्स ने मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर जिरीबाम, फेरजॉल, बिष्णुपुर, थौबल, इम्फाल वेस्ट और इम्फाल ईस्ट जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर सटीक अभियान चलाए. इन अभियानों में 8 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया और बड़ी मात्रा में हथियार, ग्रेनेड, गोला-बारूद और अन्य युद्ध-सामग्री जब्त की गई.

असम राइफल्स और इम्फाल वेस्ट पुलिस कमांडो ने 18 अगस्त को लम्फेल में एक संयुक्त अभियान के दौरान कंगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (मिलिट्री फेडरल लीग) के 2 सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया. असम राइफल्स और इम्फाल पुलिस ने 19 अगस्त को इम्फाल ईस्ट जिले के वांगखेई अंगोम क्षेत्र में एक अभियान चलाकर कंगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (मिलिट्री फेडरल लीग) के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया, जो उगाही और धमकी देने की गतिविधियों से जुड़ा था.

Next Story