- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj Crime : युवक...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj Crime : युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Sarita
25 Feb 2025 9:35 AM IST

x
Prayagraj Crime : शहर के कर्नलगंज थाना अंतर्गत मम्फोर्डगंज इलाके में सोमवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. सहायक पुलिस आयुक्त (कर्नलगंज) राजीव कुमार यादव ने बताया कि सोमवार शाम मोटरसाइकिल सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया|
यादव ने बताया कि मृतक युवक की पहचान शशांक सिंह (25) के रूप में हुई है और वह नवाबगंज का रहने वाला था. सिंह किसी काम से मोटरसाइकिल से शहर आया था. उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस उपायुक्त (नगर) अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी की पहचान शुभम मिश्रा के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है|
TagsPrayagrajयुवकहत्यासनसनीPrayagrajyouthmurdersensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





