- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj: महाकुंभ में...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj: महाकुंभ में हुआ बड़ा हादसा,संगम में नाव पलटी, दो श्रद्धालु डूबे
Sarita
12 Feb 2025 6:11 AM IST

x
Prayagraj प्रयागराज: महाकुंभ में माघी पूर्णिमा स्नान से पहले एक और हादसा हुआ है। संगम में एक नाव पलट गई है। नाव पर सवार दो श्रद्धालु डूब गए हैं। सात को बचा लिया गया है। महाकुंभ में माघी पूर्णिमा स्नान से ठीक पहले मंगलवार को एक और हादसा हुआ। संगम के पास श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। हादसे में एक महिला समेत दो श्रद्धालु डूब गए हैं। एनडीआरएफ और जल पुलिस ने सात लोगों को बचा लिया है। देहरादून के एक ही परिवार के छह और बेंगलुरु के तीन लोग नाव से संगम स्नान कर लौट रहे थे। बचाए गए लोगों में से दो की हालत गंभीर है। दोनों को एसआरएन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
उत्तराखंड के कनैली देहरादून निवासी एक ही परिवार के 60 वर्षीय महावीर प्रसाद, 55 वर्षीय बृजलाल, 67 वर्षीय सुरेश चंद्र, 65 वर्षीय ललिता, 60 वर्षीय ऊषा रानी और 70 वर्षीय गीता देवी मंगलवार सुबह महाकुंभ पहुंचे थे। इन छह लोगों के अलावा बंगलूरू के रवि किरण अपने माता-पिता के साथ दोपहर करीब तीन बजे बोट क्लब से इसी नाव पर सवार होकर संगम नोज श्यामसुंदर घाट स्नान के लिए पहुंचे। यहां स्नान के बाद नाव पर चढ़ते समय एक श्रद्धालु का पैर फिसल गया और नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पलटते ही अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ और बाढ़ राहत दल के जवान स्थानीय गोताखोरों के साथ नाव में कूद पड़े। सात लोगों को बचा लिया गया।
सुरेश चंद्र और ललिता डूब गए। नदी में डूबने से बचाए गए सभी सात श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से सेक्टर नंबर 24 स्थित उपकेंद्रीय अस्पताल भेजा गया। वहां से महावीर प्रसाद और बृजलाल की हालत गंभीर देख उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों श्रद्धालुओं को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में जल पुलिस प्रभारी जनार्दन साहनी ने बताया कि संगम में डूबते समय सात श्रद्धालुओं को बचा लिया गया है। वहीं डूबे दो श्रद्धालुओं की तलाश जारी है।
TagsPrayagrajमहाकुंभहादसासंगमनावपलटीदोडूबेPrayagrajMaha KumbhaccidentSangamboatcapsizedtwodrownedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





