छत्तीसगढ़
CG: रईसजादों ने चारपहिया वाहनों से की स्टंटबाजी, वीडियो वायरल
Shantanu Roy
12 Feb 2025 12:35 AM IST

x
छग
Surguja. सरगुजा। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में रईसजादे युवाओं ने चार पहिया वाहनों से स्टंट करते हुए जमकर उत्पात मचाया और स्वयं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। वीडियो पुलिस को मिला तो पुलिस ने 8 चार पहिया वाहनों के संचालकों सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज किया है। स्टंटबाजी में 10 से 12 चार पहिया वाहन वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के एक निजी स्कूल के कक्षा बारहवीं के छात्रों ने 1 फरवरी की शाम सरगवां पैलेस होटल में फेयरवेल पार्टी की। पार्टी के बाद ये युवक सड़क को जामकर सरगवां मार्ग में स्टंटबाजी करते हुए उत्पात मचाया और रील बनाई। वीडियो में खतरनाक तरीके से युवक वाहनों के ऊपर पटाखे जलाते दिख रहे हैं। वीडियो में सायरन की आवाज भी है, जो संभवतः पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी या एंबुलेंस की हो सकती है।
मामले की शिकायत एसपी योगेश पटेल को मिली तो उन्होंने मामले की जांच कराई। पुलिस जांच में पता चला कि मामला 1 फरवरी का है। बिगड़ैल युवकों ने यह स्टंटबाजी शाम 4 बजे से 8 बजे के बीच किया है। वाहन में सवार युवक शंकरघाट रोड से वीडियो बनाते हुए सरगवां की ओर जाते हुए सड़क को घेरकर कट मारते हुए वाहन चला रहे थे और स्टंटबाजी करते हुए वीडियो बना रहे थे। मामले में गांधीनगर पुलिस ने चारपहिया वाहन क्रमांक CG12-BC 0407, CG15-AE 0001, CG15-AE 9100, CG15-EC 2827, JH01- DY 5616, JH01-DW 3832, CG15-DY 8122, JH01-DZ 0041 एवं अन्य चार पहिया वाहनों के संचालकों के खिलाफ धारा 281 बीएनएस का अपराध दर्ज किया है। SP योगेश पटेल ने बताया कि अन्य वाहनों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके पूर्व भी अंबिकापुर में खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी के मामलों में सरगुजा पुलिस ने कार्रवाई की है। चांदमारी में स्टंटबाजी करते युवाओं का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चालान काटा था। कलाकेंद्र मैदान एवं पीजी कॉलेज में युवाओं का स्टंटबाजी करते हुए वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जुर्माना लगाया था। इस मामले में पुलिस ने सीधे एफआईआर दर्ज की है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीsamachar newssamacharHindi newssHindi news
Next Story





