- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj: अज्ञात वाहन...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj: अज्ञात वाहन ने सुबह टहलने निकली बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौत
Bharti Sahu 2
7 Jun 2024 6:08 AM GMT
![Prayagraj: अज्ञात वाहन ने सुबह टहलने निकली बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौत Prayagraj: अज्ञात वाहन ने सुबह टहलने निकली बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौत](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/06/07/3774619-r.webp)
x
Prayagraj News: यमुना नगर के करछना में शुक्रवार सुबह टहलने निकली वृद्धा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। । करछना थाना क्षेत्र के हिंदूपुर गांव निवासी पर्वत सिंह की पत्नी फूलकली (67) शुक्रवार सुबह घर से टहलने निकली थी
लगभग साढ़े छह बजे कस्बा करछना स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सामने वह पहुंची ही थीं कि अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वृद्धा के बाद एक कार में भी टक्कर मारी। इससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
परिजन भी जानकारी पाकर वहां पहुंच गए और वहां रोने बिलखने लगे। सूचना पाकर करछना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
TagsPrayagrajवाहनटहलनेमहिलाटक्करमौत Prayagrajvehiclewalkingwomancollisiondeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Bharti Sahu 2 Bharti Sahu 2](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Bharti Sahu 2
Next Story