- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj :अंबानी...

x
Prayagraj प्रयागराज: देश के प्रमुख उद्योगपति और 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' के चेयरमैन मुकेश अंबानी मंगलवार को अपने परिवार के साथ महाकुंभ नगरी पहुंचे। पूरे अंबानी परिवार ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई और अरैल स्थित परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में यज्ञ में आहुतियां दीं। परमार्थ निकेतन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अंबानी परिवार मंगलवार को परमार्थ त्रिवेणी पुष्प पहुंचा। जहां कोकिला बेन अंबानी, मुकेश अंबानी, श्लोका अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट अंबानी और पूरे अंबानी परिवार का स्वागत किया गया।
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने बताया कि इस अवसर पर अंबानी परिवार ने परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में स्वच्छता ग्राही भाई-बहनों और नगर निगम के नाविकों को वस्त्र, मिष्ठान, फल, स्वच्छता किट व अन्य उपहार दिए। इस अवसर पर अंबानी परिवार ने स्वामी चिदानंद सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में विश्व शांति यज्ञ में आहुतियां दीं और विश्व में शांति और कल्याण की कामना की।
TagsPrayagrajअंबानीसंगमडुबकीPrayagrajAmbaniSangamDipजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





