- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj:परीक्षा...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj:परीक्षा केंद्र देखकर लौट रही 12वीं की छात्रा की सड़क हादसे में मौत
Sarita
18 Feb 2026 11:51 AM IST

x
Prayagraj प्रयागराज: बहरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं की छात्रा की मौत हो गई. जबकि उसका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है|
परिजनों के अनुसार, सरायगनी गांव निवासी शैलेंद्र कुमार मौर्य की पुत्री वैष्णवी मौर्य (17) उर्फ अनुपम 12वीं की छात्रा थी. वैष्णवी मंगलवार को अपने फुफेरे भाई प्रदीप कुमार मौर्य के साथ बाइक से परीक्षा केंद्र देखकर वापस घर लौट रही थी. इसी दौरान सरायगनी गांव के सामने धमौर मोड़ पर पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसके बाइक में को टक्कर मार दी|टक्कर के बाद वैष्णवी सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदते हुए आगे निकल गया. हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है. सूचना मिलते ही बहरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दुर्घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है|
TagsPrayagrajछात्राहादसेमौतPrayagrajstudentaccidentdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





