छत्तीसगढ़

IPL क्रिकेट सट्टा : छत्तीसगढ़ में 3 हजार करोड़ पार किया

Nil dhankar
18 Feb 2026 11:35 AM IST
IPL क्रिकेट सट्टा : छत्तीसगढ़ में 3 हजार करोड़ पार किया
x

पुलिस कमिश्नर की ताबड़तोड़ कार्रवाई

बड़े खाईवाल फार्म हाउस, होटलो, रिसार्ट में बनाया अपना अड्डा, नामचिन खाईवाल बाबू पठान, अनिल आलू और इ मू अंडरग्राउंड

आनलाइन क्रिकेट सट्टाहवाला के जरिए करोड़ों रुपए हो रहा आर-पार, ईडी और इनकमटैक्स क्यों कर रहे हैं अनदेखी

छत्तीसगढ़ में 45 से ज्यादा क्रिकेट हवाला सेंटर बेखौफ हो रहे संचालित, जहां से होता है करोड़ों का हवाला

एमजी रोड रायपुर, गुरुनानक चौक, फाफाडीह, टिंबर मार्केट, गंजथाना चौक, गुढिय़ारी में बैठे है हवाला कारोबारी

क्रिकेट सट्टा के खाईवाल अनिल आलू, बाबू पठान, इ मू, जगदीश जैसे अनेक खाईवाल सेटिंग से अभी भी पकड़ से बाहर

नाड़ा पैजामा छाप कांग्रेसी नेताओं के संरक्षण में अधिकांश खाईवाल, पुख्ता सबूत पुलिस के पास

रायपुर/नई दिल्ली (जसेरि)। राजधानी में इन दिनों सट्टा बाजार गर्म है लेकिन पुलिस के मुस्तैदी से सटोरियों के हौसले पास्ट भी होता दिख रहा है राजधानी में सटोरियों पर शामत आई हुई है। पुलिस कमिश्नरेट लागू होते ही ताबड़तोड़ कार्रवाई क्रिकेट सटोरियों को दबोचने स्पेशल विंग का गठन होटल, फार्महाऊस, पाश कालोनियों में सटोरियों के अड्डों की ड्रोन से सर्चिंग छत्तीसगढ़ में भी सट्टा बाजार गर्म भारत का पलड़ा भारी दिखा रहा था और परिणाम भी सटोरियों के अनुमान के मुताबिक ही आय , भारत की जबरदस्त जित हुई। लोग यह भी कह रहे हैं कि क्रिकेट अब सटोरियों के मुताबिक ही हो रहा है। यही हाल ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बिच हुए मच में भी देखा गया।

पहली बार ऑस्ट्रेलिया मैच से बाहर हुआ है। इन दोनों के आलावा क्रिकेट का कोई भी मैच हो सटोरिये ही सब डिसाइड करते हैं ऐसा जनमानस में चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन पुलिस कमिश्नरेट भी पीछेव नहीं है, ड्रोन और दूसरे साधन से भी सटोरियों की निगरानी कर उन्हें मौके पर ही दबोचा जा रहा है। लेकिन पुलिस की स ती के बाद भी सटोरिए सीक्रेट एप के जरिए चला रहे हैं। छत्तीसगढ़ में तीन बड़े नाम सट्टा बाजार में चल रहा है जो बेखौफ होकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। सट्टा किंग बाबू पठान, इमरान इ मू और अनिल आलू पुलिस के गिर त में कब आएंगे सबके जुबान में इसी बात की चर्चा हो रही है।

जैसा कि पिछले दिनों रायपुर में हुए क्रिकेट मैच में जमकर सट्टा खिलाया गया उसी तरह टी-20 विश्वकप में रविवार को हुए भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर लगभग 3000 करोड़ रुपये का सट्टा लगाया गया था । सट्टेबाजी ऑनलाइन और ऑफलाइन की गई । सटोरियों को बड़ा दांव लगाने के लिए बुकी कई तरह के ऑफर भी दे रहे हैं। सट्टेबाजों की नजर में भारतीय टीम को फेवरेट बताया गया है और इसी के अनुसार दांव लगाया गया था और परिणाम भी सटोरियों के अनुसार ही आया इससे जाहिर होता है की क्रिकेट मैच पूरी तरह से सटोरियों के चंगुल में होता है और उसी पर दांव लगाकर कई हजार करोड़ के वारे न्यारे कर देते हैं। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के मैच में भी लगभग 3500 करोड़ का दांव लगाया गया था। सटोरियों ने बिना डर के खेलने के लिए किराए पर कमरे लिए गए हैं। कुछ होटलों में भी बुकिंग की गई है। और कई जगह तो चलते फिरते वाहन में भी बैठकर दांव लगा रहे थे। इसका पता चलने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई थी और सट्टेबाजों की गिर तारी के लिए जाल बिछाकर कई नामी सटोरिये पकड़ में आए थे। गया है। सूत्रों का कहना है कि क्रिकेट वल्र्ड कप शुरू होते ही पुराने और कु यात सटोरिए तेजी से सक्रिय हुए। अलग-अलग स्थान पर उन्होंने सट्टेबाजी शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सटोरियों, जुआरियों की गिर तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

50 लाख कैश के साथ 4 सटोरिए पकड़ाए : रायपुर पुलिस ने शुक्रवार को 50 लाख 35 हजार रुपए कैश के साथ 4 सटोरियों को पकड़ा था । चारों आरोपी ऑनलाइन सट्टा खिलाने और बेटिंग साइट्स की एप बेचने का काम करते थे। साथ ही पुलिस ने सटोरियों से जब्त बैंक खातों में करोड़ों रूपए होल्ड करा दिया है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों में ख हारडीह निवासी रितेश गोविंदानी (32), मौदहापारा निवासी मोह मद अ तर (32), डीडी नगर निवासी विक्रम राजकोरी (32) और पुरानी बस्ती निवासी सागर पिंजानी (30) शामिल हैं। पुलिस अब सट्टा खेलने वाले और ऐप खरीदने वालों की भी तलाश कर रही है। आरोपी बेटिंग साइट्स की मास्टर के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। सटोरियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि उनके पास मास्टर आईडी है। इसी से सट्टा खिला रहे थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ऑनलाइन बेटिंग साइट्स की उनके पास मास्टर आईडी है। वह कई लोगों को ऐप बेच भी चुके थे।

एप औऱ पासवर्ड बेचकर क्रिकेट के हर बाल और विकेट को लेकर चल रहा जबरदस्त सट्टा : देश भर के क्रिकेट सटोरियों का महामेला राजधानी में रायपुर में लगा हुआ है। वहीं पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद राजधानी में पुलिस ने सबसे पहले सटोरिय़ों और राजनीति से जुड़े उनके आकाओं की कुंडली निकाल कर उनके अड्डों में पहुंच कर ताबडतोड़ कार्रवाई कर सटोरियों के हौसले पस्त कर दिए है। उसके बाद भी विदेश में बैठे औऱ प्रदेश से बाहर रहकर राजधानी में सट्टा संचालित करने वालों ने रोज नए -नए एप के जरिए क्रिकेट सट्टा को बखूबी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर बेखौफ आनलाइन और आफ लाइन सट्टा को अंजाम तक पहुंचा रहे है। पुलिस लगातार पिछले एक सप्ताह में दर्जनों खाईवाल औऱ सटोरियों के गुर्गों को गिर तार कर यह चेतावनी दे दी है कि सटोरियों और उससे जुड़े रसूखदारों को ब शा नहीं जाएगा। राजधानी में हर रोज सट्टा आपरेशन में गुर्गे तो पकड़ा रहे है लेकिन उनके आका आज भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।पिछले दिनों पुलिस अब नए साइबर सिस्टम की मदद से थाना क्षेत्र और साइबर एक्सपर्ट की मदद के साथ ड्रोन से सटोरियों की लोकेशन ट्रेस कर छापे मार कर अब तक लाखों रूपए के साथ कार, बाइक की जब्त की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सूखे नशे के साथ अपराधियों औऱ सटोरियों को संरक्षण देने वालों की कुंडली निकाल कर उनके ठिकाने तक पहुंचने की तैयारी कर दी है। बहुत जल्द राजधानी में कई बड़े मामले का भंडाफोड़ कर सकती है।

Next Story