- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj: तेज रफ्तार कार की टक्कर से कांस्टेबल समेत 4 लोग घायल
Sarita
26 Feb 2025 6:25 AM IST

x
Prayagrajप्रयागराज: गंगा नगर के सराय इनायत थाना अंतर्गत सहसों में मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर में एक सिपाही समेत चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिपाही को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सराय इनायत थाना प्रभारी संजय प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सहसों में तेज रफ्तार कार का चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार राहगीरों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गई।
इस हादसे में एक सिपाही समेत चार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सिपाही को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही बुलंदशहर में तैनात था और कुंभ मेला ड्यूटी करने आया था। वहीं, तीन राहगीरों को मामूली चोटें आई हैं। गुप्ता ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
TagsPrayagrajकारटक्कर4 घायलPrayagrajcarcollision4 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





