- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Plane Crash: टूर पर जा...
उत्तर प्रदेश
Plane Crash: टूर पर जा रहे थे दंपत्ति, विमान हादसे में मौत
Sarita
14 Jun 2025 9:15 AM IST

x
Plane Crash: अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की दुखद खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान, जिसमें चालक दल के सदस्यों सहित 242 यात्री सवार थे, उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद आसमान में जोरदार धमाका हुआ और धुएं का गुबार छा गया। इस विमान में कई विदेशी यात्री भी सवार थे, जो इस त्रासदी का शिकार हो गए।
आगरा के अकोला कस्बे के एक दंपत्ति नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया की भी इस दुर्घटना में मौत की खबर है। नीरज और अपर्णा लंदन की यात्रा पर जा रहे थे। नीरज अहमदाबाद के वडोदरा में एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। दुर्घटना की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोग और ग्रामीण नीरज के घर उमड़ पड़े। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर भी सूचना मिलते ही नीरज के घर पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने इस दुर्घटना को हृदय विदारक बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली है। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे, जिनमें उनके संसदीय क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के अकोला गांव निवासी नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया भी शामिल थे। चाहर ने बताया कि नीरज एसी नेल्सन कंपनी में महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थे। यात्रियों की सूची में नीरज और अपर्णा का नाम भी शामिल है, जिससे उनकी मौत की पुष्टि होती है।
TagsPlane Crashदंपत्तिविमान हादसेमौतPlane Crashcoupleplane crashdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





