छत्तीसगढ़

CM साय कुछ देर में झूलेलाल धाम पहुंचेंगे

Nilmani Pal
14 Jun 2025 9:02 AM IST
CM साय कुछ देर में झूलेलाल धाम पहुंचेंगे
x

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में ही रहेंगे. वे झूलेलाल धाम में आयोजित भव्य स्वास्थ्य शिविर में शामिल होंगे. सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री झूलेलाल धाम पहुंचेंगे. इस कार्यक्रम में कई विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे. लोग इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं.

यह भी पढ़े

चैंबर भवन, बाम्बे मार्केट में शनिवार को व्हाट्सएप मार्केटिंग और ऑटोमेशन वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जियो इंटरेक्ट और मेटा की ओर से इस एक दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत शाम 4 बजे से होगी। चैंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि व्यापारियों और उद्यमियों को डिजिटल युग में सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म की गहरी समझ प्रदान की जाएगी। इसका मुख्य फोकस व्हाट्सएप मार्केटिंग की रणनीतियां, ग्राहक सहभागिता बढ़ाना और व्यापार संचालन में स्वचालन (ऑटोमेशन) को एकीकृत करना होगा।

Next Story
null