उत्तर प्रदेश

Pilibhit: मस्जिद को लेकर विवाद, बिना नक्शा पास कराए निर्माण

Sarita
21 April 2025 10:34 AM IST
Pilibhit: मस्जिद को लेकर विवाद, बिना नक्शा पास कराए निर्माण
x
Pilibhit पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत शहर की एक कॉलोनी में बिना नक्शा स्वीकृत कराए मस्जिद बनाने पर जिला प्रशासन ने रविवार को मस्जिद के केयरटेकर को नोटिस जारी किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि नोटिस का जवाब देने के लिए एक मई तक का समय दिया गया है और फिलहाल मस्जिद पर ताला लगा दिया गया है. 8 साल से चल रही थी इबादत, अब नक्शे पर अटका मामला प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने पत्रकारों को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र की केजीएन कॉलोनी में बनी मस्जिद के केयरटेकर शाहिद मलिक को नोटिस दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि मस्जिद का निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए किया गया है|
उन्होंने बताया कि एक मई तक नोटिस का जवाब देने को कहा गया है. इस दौरान मस्जिद प्रशासन ने नमाज अदा करने पर रोक लगाने के साथ ही मस्जिद पर ताला लगा दिया है. 'न बंद करने का आदेश, न इबादत पर रोक'स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह मस्जिद करीब 8 साल पहले बनी थी, तब से यहां 5 बार नमाज अदा की जा रही थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि प्रशासन ने मस्जिद को बंद करने का नोटिस जारी नहीं किया है, बल्कि सिर्फ नक्शे को लेकर जवाब मांगा है।
Next Story