उत्तर प्रदेश

Noida : गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग,लड़कियों के बीच अफरातफरी

Sarita
28 March 2025 8:45 AM IST
Noida : गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग,लड़कियों के बीच अफरातफरी
x
Noida नोएडा: नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार शाम आग लग गई, जिससे पूरा परिसर धुएं से भर गया। दमकल विभाग की टीम ने अंदर फंसी 40 छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला और करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना के वक्त हॉस्टल में करीब 160 छात्राएं थीं। आशंका जताई जा रही है कि आग एसी का कंप्रेसर फटने से लगी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5:25 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।
उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह से हॉस्टल में काफी धुआं फैल गया था, जिससे वहां मौजूद छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और अंदर फंसी 40 छात्राओं को सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में लगे एसी का कंप्रेसर फटने की वजह से आग लगी। चौबे ने बताया कि अग्निशमन विभाग आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगा रहा है।
Next Story