उत्तर प्रदेश

Noida: बंद पड़े फैक्टरी परिसर में लगी भीषण आग, 35 कारें राख

Sanjna Verma
2 Jun 2024 9:12 PM IST
Noida: बंद पड़े फैक्टरी परिसर में लगी भीषण आग, 35 कारें राख
x

Noida: गौतमबुद्धनगर जिले के सेक्टर आठ में एक बंद पड़े फैक्ट्री परिसर में रविवार को भीषण आग लगने से 35 कारें राख बन गईं। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना फेस -वन क्षेत्र के सेक्टर आठ में बंद पड़े एक परिसर में आग लगने से वहां खड़ी स्कोडा कंपनी कीScrap की गई पुरानी कारें राख में बन गईं।

उन्होंने बताया कि दमकल की छह गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। चौबे ने बताया कि करीब 35 कारें जल गई हैं, लेकिन कोई जन हानि नहीं हुई है।


Next Story