भारत
SKODA शोरूम के कार सर्विस सेंटर में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर हुईं खाक
jantaserishta.com
2 Jun 2024 7:00 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
NEW DELHI नई दिल्ली: नोएडा में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला. जहां बंद पड़े SKODA कार सर्विस सेंटर में आग लग गई. यह घटना थाना फेस 1 क्षेत्र के सेक्टर 8 में हुई. बताया जा रहा है कि स्क्रैप गाड़ियां जलकर राख हो गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी गई. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. गोदाम के अंदर 33 गाड़ियां खड़ी थी.
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में वहां पर खड़ी गाड़ियां जलकर राख हो गईं. यह सर्विस सेंटर कई वर्षो से बंद पड़ा है. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. लेकिन लाखों का सामान जलकर राख हो गया.
इस मामले पर सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बंद पड़े प्लॉट में आग लगी है. मौके पर पहुंचे तो देखा कई वर्षो से बंद पड़े स्कोडा गाड़ी के SERVICE CENTER सर्विस सेंटर में आग लगी है. यहां स्क्रैप की गाड़ियां खड़ी थी जिसमें कुछ गाड़ियां पूरी तरह से जल गई थी.
फायर अधिकारी PRADEEP KUMAR CHOUBEY प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है. 33 गाड़ियां जलकर राख हुई है. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. मौके पर दो गाड़ियां एतिहात के तौर पर खड़ी की गई है. कुछ गाड़ियों में सीएनजी लगे होने की बात कही जा रही है. इस घटना में कितने का नुकसान हुआ होगा इसका भी आकलन किया जा रहा है.
Tagsकार सर्विस सेंटरकार सर्विस सेंटर में लगी आगगाड़ियां जलकर हुईं खाकखाककार सर्विस सेंटर में आगदिल्लीदिल्ली न्यूज़फायर ब्रिगेडसीएफओ प्रदीप कुमार चौबेCar service centrefire in car service centrevehicles burnt to ashesDelhiDelhi newsfire brigadeCFO Pradeep Kumar Choubey
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





