भारत
Heat: भीषण गर्मी का प्रकोप जारी...ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को चौंका दिया
jantaserishta.com
2 Jun 2024 5:15 PM IST

x
परिवार ने अपने 12 साल के बेटे को जंजीर से बांधकर सड़क किनारे खड़ा कर रखा था।
Agra News आगरा: नौतपा के चलते यूपी में में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते एक हैरान कर देने वाला मामला आया है। आगरा में इन दिनों 48 डिग्री तक पारा पहुंच गया है। भीषण गर्मी के बावजूद आगरा की सड़क पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। एक परिवार ने अपने 12 साल के बेटे को जंजीर से बांधकर सड़क किनारे खड़ा कर रखा था। बच्चे के साथ उसका पूरा परिवार था। ये परिवार गोरखपुर से आया था। परिवार से बच्चे को जंजीर से बांधने की जब वजह पूछी गई तो चौंकाने वाली बात सामने आई।
गोरखपुर के अलीनाबाद के रहने वाले अमित पांडे और उनकी पत्नी दीप शिखा ने बताया कि उसके 12 साल का बेटा वंश है, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि मानसिक रूप से बीमार होने की वजह से उसका बेटा कभी भी किसी पर हमला कर देता है। कई बार खुद को भी नुकसान पहुंचा लेता है। मजबूर होकर ही उसे जंजीरों से बांधकर रखना पड़ता है। बेटे को दिखाने के लिए गोरखपुर से आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में आए थे, लेकिन उसे यहां भर्ती नहीं किया गया। उसे मंगलवार को दोबारा से बुलाया गया। अमित और उसकी पत्नी दीप शिखा ने बताया कि उसके पास इतने पैसे नहीं कि वह कहीं होटल या गेस्ट में जाकर रुक सकें। इसी वजह से उसका पूरा परिवार एक जगह फुटपाथ पर रुके हुए थे। मामले की जानकारी जब अफसरों को हुई तो नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिवार को मानसिक स्वास्थ्य संस्थान लेकर गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





