- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: पुलिस और...

x
Noida नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। उनके कब्जे से लूटे गए पैसे भी बरामद हुए हैं। घायल बदमाश पर पहले से चोरी और लूट के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में शनिवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। घटना के मुताबिक, पुलिस सोम बाजार कट के सामने चेकिंग कर रही थी, तभी सामने से स्कूटी सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए।
पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन, वे नहीं रुके और स्कूटी मोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लग गई। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद सभी बदमाश सेक्टर-43 क्षेत्र के जंगल की तरफ भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिससे एक बदमाश घायल हो गया, जिसकी पहचान नदीम निवासी दया बस्ती रेलवे कॉलोनी, थाना सराय रोहिल्ला, दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खाली कारतूस और एक स्कूटी बरामद की।
घायल बदमाश को अस्पताल भेजा पुलिस ने बताया कि 15 मई को शाम के समय आरोपियों ने सेक्टर-36 स्थित एक घर के सामने खड़ी एंडेवर कार का शीशा तोड़कर कार में रखे पर्स से चार हजार रुपये, आधार कार्ड व अन्य सामान चोरी कर लिया था, जिसमें से 2000 रुपये, एक आधार कार्ड व अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कांबिंग के दौरान नदीम के दो अन्य साथियों आकाश उर्फ टमाटर उर्फ लाला पुत्र केत सिंह व आशीष निवासी गण दया बस्ती रेलवे कॉलोनी, सराय रोहिल्ला, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बदमाश नदीम के खिलाफ लूट और चोरी के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
TagsNoidaपुलिसबदमाशोंमुठभेड़तीनगिरफ्तारNoidaPoliceCriminalsEncounterThreeArrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





