- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: कोर्ट से...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: कोर्ट से लौट रही रेप पीड़िता पर बाइक सवार दो बदमाशों ने चलाई गोली
Sarita
15 Jun 2025 9:00 AM IST

x
Moradabad मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कटघर कोतवाली क्षेत्र में एक दुष्कर्म पीड़िता पर हमला किया गया. जहां गुलाब बाड़ी चौकी क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े दुष्कर्म पीड़िता पर फायरिंग कर दी. पीड़िता अपनी मां और भाई के साथ रिक्शे से कोर्ट से लौट रही थी. तभी बाइक सवार बदमाशों ने रिक्शा को ओवरटेक कर रुकवाया और फायरिंग कर दी. घटना में पीड़िता की पीठ में गोली का छर्रा लग गया. इसके अलावा एक और व्यक्ति भी घायल हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही कटघर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराय पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है|
कटघर क्षेत्र में हुई फायरिंग के बारे में जब मौके पर मौजूद लोगों से पूछा गया तो उनमें से एक ने बताया कि अचानक तेज धमाका हुआ. रिक्शा में बैठी लड़की को गोली का छर्रा लगा और देखा तो मेरे पैर में भी छर्रा लगा है. पीड़िता अपनी मां के साथ जा रही थी. इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गुलाब बाड़ी क्षेत्र में रेलवे पुल के पास गोली चलने की सूचना थाना प्रभारी कटघर को मिली। गोली चलने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने पर पता चला कि मां-बेटी रिक्शा में बैठकर जा रही थीं। तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।
TagsMoradabadपीड़िताबदमाशोंगोलीMoradabadvictimmiscreantsbullet जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





