छत्तीसगढ़

टॉपर्स को आज लाखों रुपए ईनाम देंगे CM विष्णुदेव साय

Nil dhankar
15 Jun 2025 8:16 AM IST
टॉपर्स को आज लाखों रुपए ईनाम देंगे CM विष्णुदेव साय
x

रायपुर। आज रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रमिक वर्ग के उत्थान और उनके बच्चों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से एक अहम कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी सहायता योजना के तहत श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगे।

इस योजना के तहत चयनित प्रत्येक मेधावी छात्र को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह सहायता राशि छात्रों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देने और उनके उज्जवल भविष्य की नींव रखने हेतु प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्रमिकों को भी बड़ी सौगात देंगे। वे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 19 करोड़ रुपये की राशि संचालित योजनाओं के अंतर्गत पात्र श्रमिकों के खातों में सीधे ट्रांसफर करेंगे। इस अवसर पर सरकार के अन्य मंत्रीगण, सम्बंधित विभाग के उच्च अधिकारी,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, मेधावी छात्र और उनके परिजन उपस्थित रहेंगे।

Next Story