उत्तर प्रदेश

Moradabad: हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर से टकराई बाइक, तीन मौत

Sarita
18 Feb 2025 9:33 AM IST
Moradabad:  हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर से टकराई बाइक, तीन मौत
x
Moradabad मुरादाबाद: दिल्ली लखनऊ हाईवे पर बाइक सवार तीन छात्रों की कंटेनर में बाइक घुसने से मौत हो गई। एक ही गांव के तीन छात्रों की मौत से आसपास के क्षेत्र में कोहराम मच गया। सभी लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीन छात्रों की मौत की सूचना मिलने पर एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एक छात्र के पिता की ओर से चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक साथ तीन छात्रों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कला निवासी शोभित कुमार पुत्र प्रमोद उम्र 20 वर्ष, अमित पाल पुत्र दिनेश कुमार उम्र 22 वर्ष, शिवा भाटी पुत्र वीरेंद्र सिंह उम्र 21 वर्ष पाकबड़ा से कपड़े खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे दिल्ली हाईवे पर लोधीपुर राजपूत से आगे सीएनजी पंप के सामने पहुंचे तो उनकी बाइक वहां खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी। बाइक की टक्कर लगते ही तीनों बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलने पर पाकबड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल दिल्ली रोड स्थित टीएमयू में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौत की खबर से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।
परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने तीनों के शवों का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ तीन छात्रों की मौत की सूचना मिलने पर सीओ हाईवे अंकित कुमार और एसएसपी सतपाल अंतिम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शिवा भाटी और अमित पाल आईएफटीएम के बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र थे। शोभित कुमार हिंदू कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था। अमित की तीन बहनें अंजू, मंजू, संजू और एक भाई हर्ष पाल है।
शिवा की बहनें आरती, सोनम, प्रीची और रीतू हैं। वह चार बहनों में सबसे छोटा भाई था। इकलौता भाई होने के कारण वह सभी का बेहद लाडला और दुलारा था। सभी उससे बेहद प्यार करते थे। हादसे में उसकी मौत से घर में मातम छा गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। शोभित की एक बहन सोनम और एक भाई राहुल है। वह तीनों में सबसे बड़ा था। परिया ने बताया कि वह अपने छोटे भाई और बहन का बहुत ख्याल रखता था।
Next Story