उत्तर प्रदेश

Moradabad: तेज रफ्तार बस पलटी, हादसे में छात्र की मौत, 10 घायल

Sarita
18 Jun 2025 11:31 AM IST
Moradabad: तेज रफ्तार बस पलटी, हादसे में छात्र की मौत, 10 घायल
x
Moradabad मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद हाईवे पर दो प्राइवेट बसों के बीच सवारियां उठाने की होड़ में बुधवार सुबह एक बस पलट गई। हादसे में भरतावाला गांव निवासी किसान योगेंद्र सिंह के 15 वर्षीय बेटे दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा रोड पर सवारियां उठाने को लेकर दो बस चालकों के बीच होड़ मच गई। इसी दौरान तेज रफ्तार के चलते एक बस पलट गई। हादसे में छात्र की मौत हो गई, जबकि उसकी मां समेत दस लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बताया गया कि बस में करीब 20 यात्री सवार थे। ओवरटेक करने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दीपांशु का गला कट गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बस चालक की तलाश की जा रही है। घायल यात्रियों का उपचार चल रहा है।
Next Story