भारत

एयर इंडिया विमान हादसे में 184 लोगों के डीएनए सैंपल का मिलान हुआ

jantaserishta.com
18 Jun 2025 11:01 AM IST
एयर इंडिया विमान हादसे में 184 लोगों के डीएनए सैंपल का मिलान हुआ
x
अहमदाबाद: एयर इंडिया विमान हादसे में मृतकों के डीएनए सैंपल की मिलान प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बुधवार को डीएनए मिलान के संबंध में एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे तक 184 लोगों का डीएनए सैंपल का मिलान कर लिया गया है।
विमान में आग लगने के कारण उसमें सवार लोगों के शव इस कदर जल चुके हैं कि उनकी पहचान के लिए डीएनए परीक्षण जरूरी हो गया था। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सुबह 8 बजे तक 184 डीएनए का मिलान हो चुका है।“ मंगलवार रात एक पोस्ट में गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया था कि अब तक 177 डीएनए का मिलान हो चुका है। प्रदेश के गृहमंत्री लगातार डीएनए सैंपल जांच की प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं। वह लगातार जांच रिपोर्ट के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं।
बुधवार को 184 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान सुबह 8 बजे तक पूरा कर लिया गया है। वहीं, अन्य डीएनए सैंपल जांच की प्रक्रिया भी तेजी से की जा रही है, जिससे मृतकों के उनके परिजनों को शव सौंप दिया जाए।
अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया है कि जो भी सामान उन्हें मिला है वह जांच के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "दुर्घटनास्थल पर मिले प्रत्येक सामान को सावधानीपूर्वक एकत्र किया जाएगा, उसका दस्तावेजीकरण किया जाएगा और संबंधित परिवारों को सौंप दिया जाएगा। हमारी टीम इन व्यक्तिगत वस्तुओं का पता लगाने और उनकी पहचान करने के लिए लगन से काम कर रही है और हम नागरिक उड्डयन विभाग के साथ मिलकर एक सुचारु और सम्मानजनक प्रक्रिया सुनिश्चित कर रहे हैं।"
बता दें कि एयर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 200 से अधिक लोगों की मौत हुई। हादसे में सिर्फ एक यात्री की जान बची है, जो भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का इलाज चल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story