- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad : नगर निगम...

x
Moradabad मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी इलाके में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब नगर निगम के कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पल भर में पास में रखे कबाड़ को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। घटना गुलाबबाड़ी में छोटी मंडी के पास बने एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर की है, जहां आसपास के इलाकों से कूड़ा और कबाड़ छांटने के बाद भेजा जाता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार सुबह साढ़े सात बजे अचानक गोदाम से धुआं और लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कटघर यूनिट से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और महज 10 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकल अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारी शिव कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत टीम को रवाना कर दिया गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि सही कारण की जांच की जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग लगने से कबाड़ को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और दमकल विभाग पूरी सतर्कता के साथ जांच में जुटा हुआ है।
TagsMoradabadकबाड़गोदामआगMoradabadjunkwarehousefireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





