- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MLA ने विधानसभा सत्र...
मध्य प्रदेश
MLA ने विधानसभा सत्र के दौरान जोबट क्षेत्र के मध्य मे नवीन 132 केवी का ग्रीड स्थापित करने की मांग की
Gulabi Jagat
24 March 2025 6:52 PM IST
x
Alirajpur। विधानसभा जोबट में विधुत कि समस्या को विधायक सेना महेश पटेल ने सदन में प्रमुखता से उठाया । विधायक सेना पटेल ने पूरे विधानसभा क्षैत्र में आ रही विधुत समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया, साथ ही विधानसभा जोबट अंतर्गत आम्बुआ और च.शे.आजाद नगर के मध्य नवीन 132 केवी का ग्रीड स्थापित करने की मांग की। विधायक पटेल ने बताया की पूर्ण में अतिवर्षा के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है, उसी तरह वर्तमान में पर्याप्त बिजली नही मिलने के कारण फसलें बर्बादी की कगार पर है। किसान परेशान है, अलीराजपुर जिला आदिवासी बाहुल जिला होने से यहा की ग्रामीण आबादी पूरी तरह से खेती पर निर्भर है, फसलें बर्बाद होने के कारण ग्रामीणजन पलायन को मजबूर है ।सरकार अपने वादों पर पुरी तरफ से विफल रही है, चाहे वो नल जल योजना की बात हो, चाहे किसानों की आय दुगनी करने की बात हो, या हो यूवाओं को नोकरी देने की बात हो सरकार ने कोई वादा पूरा नही किया।सरकार हजारों करोड का बजट पेश करती है, लेकिन जमीन पर उसका कोई फायदा होता दिख नही रहा है। सरकार को इसके लिये कोई ठोस कदम उठाना चाहिए । वर्तमान में जिले में बिजली विभाग में 70 करोड का ठेका हुआ है, जिसका भी कोई परिणाम धरातल पर दिख नही रहा है । विधायक पटेल ने इसकी भी जांच की मांग विधानसभा मे की।
TagsMLAविधानसभा सत्रजोबट क्षेत्रमध्यनवीन 132 केवीग्रीड स्थापितजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





