भारत

फंसे कॉमेडियन कुणाल कामरा, भड़की शिवसेना, कहा- जहां भी मिलेगा पीटेंगे

jantaserishta.com
24 March 2025 11:12 AM IST
फंसे कॉमेडियन कुणाल कामरा, भड़की शिवसेना, कहा- जहां भी मिलेगा पीटेंगे
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) विवादों में हैं. कुणाल कामरा ने अपने शो में बॉलीवुड की फिल्म 'दिल तो पागल है' के गीत पर पैरोडी बनाई थी, जिसमें उन्होंने शिंदे पर तीखे कमेंट किए थे. इसके बाद शिवसेना नेता संजय निरूपम से लेकर निलेश राणे ने कामरा को धमकी दी है.
संजय निरूपम ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि कल 11 बजे कुणाल कामरा की धुलाई करेंगे. इसके बाद शिवसेना (शिंदे) के विधायक निलेश राणे ने कहा है कि हमें कुणाल कामरा जहां भी मिलेगा, हम उसकी धुलाई करेंगे. बता दें कि निलेश राणे नारायण राणे के बेटे और नितेश राणे के भाई हैं.
अपनी टिप्पणियों और हाजिरजवाबी से लोगों को हंसाने वाले कुणाल कामरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म 'दिल तो पागल है' के गीत पर पैरोडी बनाया. इस गीत के जरिये उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तीखे कमेंट किए. यही कमेंट शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं को नागवार गुजरी.
इस वीडियो के वायरल होते ही शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता उग्र हो गए हैं. वीडियो सामने आते ही शिवसैनिक नाराज हो गए और उन्होंने रविवार को मुंबई के खार इलाके में स्थित स्टूडियो और होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की. शिवसैनिकों द्वारा दावा किया जा रहा है कि यहीं पर वीडियो शूट हुआ था. इस बीच कुणाल कामरा के खिलाफ MIDC पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. शिंदे सेना विधायक मुराजी पटेल ने शिकायत दर्ज कराई है.
कुणाल कामरा के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'एकनाथ शिंदे जी का मजाक उड़ाया गया. एक ऐसा नेता जो खुद के दम पर ऑटो चालक से लेकर भारत के दूसरे सबसे बड़े राज्य का सीएम बना. उन पर की गई टिप्पणी में वर्गवादी अहंकार की बू आती है. भारत उन हकदार राजाओं और उनकी चाटुकारिता इकोसिस्टम को अस्वीकार कर रहा है जो योग्यता और लोकतंत्र का समर्थन करने का दिखावा करते हैं.'
वहीं शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने कामरा को चेतावनी दी कि पूरे देश में शिवसेना कार्यकर्ता उनका पीछा करेंगे. उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, "आप भारत से भागने के लिए मजबूर हो जाएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story