उत्तर प्रदेश

Mathura: मकान की दीवार गिरने से हादसा, बच्ची की मौत, दो घायल

Sarita
18 May 2025 6:33 AM IST
Mathura: मकान की दीवार गिरने से हादसा, बच्ची की मौत,  दो घायल
x
Mathura मथुरा: श्री कृष्ण की नगरी मथुरा के मांट गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान की दीवार अचानक गिर गई। आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जब ​​मकान की दीवार गिरी तो अंदर का नजारा देख लोग दहल गए। यमुना पार स्थित मांट गांव में आज अचानक एक मकान की दीवार गिर गई, जिससे एक मासूम बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना मांट क्षेत्र के ईदगाह बस्ती स्थित एक मकान की दीवार अचानक गिरने से 1 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही एक महिला समेत दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। दीवार गिरने से बच्ची की मौत जानकारी के अनुसार 1 वर्षीय मासूम बच्ची गुनगुन पुत्री संजय की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां सोनम और पड़ोस में रहने वाली खुशबू बुरी तरह घायल हो गईं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी देते हुए संजय ने बताया कि वह यहां किराए के मकान में रह रहा था।
वह कुछ समय पहले ही दिल्ली से यहां रहने आया था। वह यहां जूता पॉलिश का काम करता था। संजय के मुताबिक वह मांट के तोताराम भगत के मकान में किराए पर रह रहा था।मांट सीओ गुंजन ने बताया कि मकान की दीवार अचानक गिरने से हादसा हुआ। इस हादसे में 1 साल की मासूम बच्ची की दबने से मौत हो गई। मां घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पड़ोस में रहने वाली खुशबू की हालत गंभीर है। उसे आगरा रेफर किया गया है।
Next Story