- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सपा कार्यालय पर...
उत्तर प्रदेश
सपा कार्यालय पर मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती मनाई गई
Gulabi Jagat
15 March 2025 10:49 PM IST
x
Ballia: बलिया समाजवादी पार्टी कार्यालय में मान्यवर कांशीराम की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया।सपा प्रदेश सचिव एवं प्रभारी बेल्थरा रोड डॉ अनुराग गर्ग संतोष जी ने कहा कि कांशीराम ने वंचितों, शोषितों और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने समाज में समानता और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। डॉ अनुराग गर्ग ने कार्यकर्ताओं से कांशीराम के विचारों को आत्मसात कर समाज में सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष एवं विधायक फेफना संग्राम सिंह यादव, मिठाई लाल भारती, बीरबल राम, संजय भारती, संदीप कुमार आदि ने पुष्प अर्पित किया।
Tagsसपा कार्यालयमान्यवर कांशीराम साहबजयंतीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





