भारत

स्कूल वैन चालक की हैवानियत, 15 साल की लड़की को बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
15 March 2025 2:16 PM IST
स्कूल वैन चालक की हैवानियत, 15 साल की लड़की को बनाया हवस का शिकार
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी गिरफ्तार.
नवी मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 15 वर्षीय लड़की से रेप के आरोप में एक स्कूल के वैन चालक को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने शनिवार को बताया कि नवी मुंबई में 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक स्कूल वैन चालक को गिरफ्तार किया गया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है.
मामला 3 मार्च को पनवेल का बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, लड़की कॉलेज जा रही थी, तभी उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी स्कूल वैन में बिठा लिया. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को चिंचवली शिवरा में एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया.
आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई. जिसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आरोपी को 18 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story