उत्तर प्रदेश

Lucknow : होटल में मिला महिला का शव , पुलिस जांच में जुटी

Sarita
12 March 2025 7:51 AM IST
Lucknow : होटल में  मिला महिला का शव , पुलिस जांच में जुटी
x
Lucknow लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल के कमरे में विदेशी महिला का शव मिला है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि विभूतिखंड क्षेत्र में स्थित एक होटल में यह घटना हुई. विभूतिखंड थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. एसएचओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि महिला का नाम एग्म्बरदिवा जेबो है. वह उज्बेकिस्तान की रहने वाली है. वह दो मार्च को दिल्ली से सतनाम नामक युवक के साथ आई थी और यहां विजयंतखंड स्थित एक होटल में रुकी थी|
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में सतनाम वापस चला गया और उसके बाद वह होटल में अकेली थी. पुलिस के बयान के मुताबिक, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर एक कॉल आई थी, जिसमें बताया गया था कि विजयंतखंड स्थित होटल अतिथि इन के कमरा नंबर 109 में एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी है. बयान में कहा गया है, 'सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम होटल पहुंची और बेहोश महिला को तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.' शुरुआती जांच में पता चला है कि जेबो 2 मार्च को दिल्ली के सतनाम सिंह नाम के शख्स के साथ होटल में रुकी थी। बताया जा रहा है कि सतनाम 5 मार्च को होटल से चला गया था।
इसके बाद महिला कमरे में अकेली रह रही थी। मंगलवार को जब विदेशी महिला ने कोई जवाब नहीं दिया तो होटल स्टाफ उसके कमरे में दाखिल हुआ और उसे बेड पर बेहोशी की हालत में पाया। वहीं, घटना के बाद विभूतिखंड थाने के एसएचओ सुनील कुमार सिंह ने जांच शुरू कर दी है।एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Next Story