- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: STF की बड़ी...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: STF की बड़ी कार्रवाई, 102 कछुए के साथ तस्कर गिरफ्तार
Sarita
7 Jun 2025 10:41 AM IST

x
Lucknow लखनऊ: एसटीएफ ने शुक्रवार रात बंथरा से एक तस्कर को गिरफ्तार कर 102 जीवित कछुए बरामद किए हैं। आरोपी के पास से तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बरामद कछुओं को सॉफ्ट शेल व हार्ड शेल में वर्गीकृत किया गया है, जो यमुना, चंबल, गंगा, गोमती, घाघरा, गंडक व अन्य नदियों में बहुतायत में पाए जाते हैं। डीएसपी एसटीएफ दीपक सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रजातियों के कछुओं की तस्करी की जा रही है।
ऐसे तस्कर कछुए बेचने के लिए पश्चिम बंगाल के व्यापारियों के संपर्क में हैं, जहां से कछुओं को बांग्लादेश, म्यांमार के रास्ते चीन, हांगकांग, मलेशिया आदि देशों में भेजा जाता है। इस सूचना के बाद एसटीएफ ने जांच शुरू की। सूचना पर एसटीएफ ने वन विभाग की टीम के साथ बनी-हरौनी रोड से बंथरा लतीफपुर निवासी पिंकू को गिरफ्तार कर लिया। उक्त क्रेता शक्तिवर्धक दवाइयां बनाने वाली कई कंपनियों को भी भारतीय छत वाले कछुओं की आपूर्ति करता है।
TagsLucknowSTFकार्रवाई102 कछुएतस्करगिरफ्तारLucknowaction102 turtlessmugglerarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





