- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow : 25 करोड़...
उत्तर प्रदेश
Lucknow : 25 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ विदेशी महिला पकड़ी गई
Sarita
6 April 2025 9:07 AM IST

x
Lucknow लखनऊ: अमौसी एयरपोर्ट पर युगांडा निवासी एक विदेशी महिला को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। कस्टम द्वारा की गई इस कार्रवाई में 20 किलो हाइड्रोपोनिक वीड (ड्रग्स) बरामद किया गया है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 25 करोड़ रुपये है। महिला से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि कस्टम विभाग को इस मामले की भनक केंद्रीय खुफिया एजेंसी के जरिए पहले ही लग गई थी। बता दें कि करीब एक महीने पहले थाईलैंड से आई महिला यात्री के पास से करीब 25 करोड़ रुपये कीमत का हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया जा चुका है। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि दुबई से आने वाली फ्लाइट (एफजेड-443) शनिवार सुबह 5:45 बजे एयरपोर्ट पहुंची।
स्कैनिंग के दौरान महिला यात्री के बैग में संदिग्ध वस्तु नजर आई। कस्टम अधिकारियों ने महिला की अलग से जांच की। बैग से हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ। पूछताछ में महिला संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। महिला यात्री की पहचान अफ्रीकी देश युगांडा के एम्बल प्रांत की अनीता नबाफू वामुकुटा के रूप में की जा रही है। कस्टम अधिकारियों ने ड्रग्स जब्त कर महिला को कस्टम मुख्यालय ले गए। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही दुबई और थाईलैंड से लखनऊ आने के बाद जिस नेटवर्क को ड्रग्स सौंपी जानी थी, उसकी भी तलाश की जा रही है।
TagsLucknowड्रग्सविदेशीमहिलापकड़ीLucknowdrugsforeignwomancaughtजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





