उत्तर प्रदेश

Lucknow: अनाथालय में फूड पॉइजनिंग से अफरा-तफरी, 2 बच्चों की मौत, 16 अस्पताल में

Sarita
27 March 2025 9:49 AM IST
Lucknow: अनाथालय में फूड पॉइजनिंग से अफरा-तफरी, 2 बच्चों की मौत, 16 अस्पताल में
x
Lucknowलखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ी घटना हुई है. यहां मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चों के एक अनाथालय में फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है. फूड पॉइजनिंग की वजह से दो बच्चों की मौत भी हो गई है. इसके अलावा अनाथालय के 16 बच्चे अभी भी अस्पताल में हैं. इन बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है. आइए इस पूरी घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं|
दरअसल, अनाथालय फूड पॉइजनिंग का यह मामला 23 मार्च की रात को सामने आया है. 4 दिन पहले संस्थान में खाना खाने से करीब 25 बच्चे बीमार हो गए थे. इनमें से 2 बच्चों की जान जा चुकी है. जानकारी के मुताबिक, 16 बच्चे अभी भी अस्पताल में हैं. इन सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है|
बच्चों ने की उल्टी और पेट दर्द की शिकायत
राजकीय बालगीर निर्माण निर्वाण संस्थान के कर्मचारी ने भी इस घटना के बारे में बात की है. कर्मचारी ने बताया है कि बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की वजह से भर्ती कराया गया था. इस दौरान संस्थान में 146 बच्चे मौजूद थे. लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में 2 बच्चों की मौत हो गई है। जबकि अस्पताल में भर्ती अन्य बच्चों की हालत स्थिर है।
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चों के अनाथालय में खिचड़ी और दही खाने से बच्चे बीमार पड़ गए। प्रथम दृष्टया निर्वाण संस्थान की लापरवाही के कारण अनाथ बच्चों की मौत हुई है और कई बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। अधिकारियों की मानें तो पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Next Story