उत्तर प्रदेश

Lucknow : ब्यूटीशियन से कार में दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पीटा, मौत

Sarita
19 April 2025 9:39 AM IST
Lucknow :  ब्यूटीशियन से कार में दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पीटा, मौत
x
Lucknow लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के बंथरा में गुरुवार देर रात छोटी बहन के साथ मेहंदी लगाने जा रही ब्यूटीशियन से कार सवार तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने ब्यूटीशियन की पिटाई की और उसके मुंह में दुपट्टा ठूंस कर उसकी आवाज दबा दी। इतना ही नहीं चाकू से भी वार किया। आरोपी करीब 5 किलोमीटर तक कार चलाते रहे। खुद को बचाने के प्रयास में उन्होंने कार एक मकान के चबूतरे में घुसा दी, जिससे कार पलट गई। ब्यूटीशियन की मौत के बाद आरोपी उसकी बहन को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे की तलाश में छापेमारी की जा रही है। बंथरा पुलिस ने बताया हादसा, परिजनों ने थाने में किया हंगामा घटना में बंथरा पुलिस मामले को सड़क हादसा बताती रही। इससे नाराज मृतका के परिजन बंथरा थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने पीड़ित परिवार को समझाकर शांत किया।इसके बाद अधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
Next Story