उत्तर प्रदेश

Lucknow : युवक ने घर में घुसकर भाई की प्रेमिका को मारी गोली

Sarita
10 April 2025 9:44 AM IST
Lucknow : युवक ने घर में घुसकर भाई की प्रेमिका को मारी गोली
x
Lucknow लखनऊ: राजधानी लखनऊ के पारा के हंसखेड़ा इलाके में बुधवार देर रात पड़ोसी ने घर में घुसकर अंशिका यादव (24) को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो आरोपी तमंचा लहराता हुआ भाग निकला। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि हंसखेड़ा इलाके में अंशिका यादव अपने परिवार के साथ रहती हैं। पड़ोस में सतीश यादव उर्फ ​​डैनी अपने परिवार के साथ रहता है। बुधवार देर रात करीब 11 बजे अंशिका और परिवार के लोग खाना खाकर सोने जा रहे थे। इसी बीच सतीश यादव बाइक से पड़ोसी के घर पहुंचा।
खट-पट की आवाज सुनकर अंशिका ने गेट खोला तो सतीश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली-गलौज का अंशिका ने विरोध किया तो आरोपी सतीश ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। पेट में गोली लगने से अंशिका खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सतीश मौके से फरार हो गया। वारदात को देख पड़ोसी मदद के लिए दौड़े। आरोपी के भाई संदीप उर्फ ​​गोगा ने अपने भाई की मदद से घायल को मोटरसाइकिल पर बिठाया और लोकबंधु अस्पताल ले गया। बताया जा रहा है कि संदीप और अंशिका के बीच प्रेम संबंध हैं।
उधर, संदीप का भाई सतीश उसे पसंद करता था। अंशिका के उसके भाई से नजदीकियां बढ़ाने पर सतीश उससे चिढ़ने लगा। सतीश को लगता था कि घर में झगड़े की वजह अंशिका ही है। डायल-112 पर सूचना मिलने पर पारा पुलिस मौके पर और फिर अस्पताल पहुंची। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
प्रेमी पर दर्ज हैं कई मुकदमे
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सतीश के भाई संदीप पर पारा समेत अन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। मोहल्ले में चर्चा है कि संदीप को कुछ समय पहले जिले से निकाल दिया गया था।
Next Story