- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मंदिर सेवायतों के हक़...
मंदिर सेवायतों के हक़ में CM को खून से पत्र, भूख हड़ताल जारी

Vrindavan.वृंदावन। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों के अधिकारों को न छीनने और ट्रस्ट में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल न करने की मांग की है। दिनेश फलाहारी ने खून से लिखा पत्र सीएम के सोशल मीडिया अकाउंट पर भेजा है। दिनेश फलाहारी ने सीएम के अकाउंट पर खून से लिखा पत्र अपलोड कर कहा है कि ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर में जिन लोगों की दुकानें और मकान आ रहे हैं, उन्हें दुकान और मकान मिलना चाहिए। साथ ही उचित मुआवजा भी दिया जाना चाहिए।
मंदिर के खाते में जमा धनराशि को सेवायतों की सहमति से ही खर्च किया जाना चाहिए। मंदिर की संपत्ति सेवायतों की निजी संपत्ति है, इस पर सेवायतों का अधिकार है। नए ट्रस्ट में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल न किया जाए। कहा, यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह सेवायतों के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे और हर स्तर पर सेवायतों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन करेंगे।





