उत्तर प्रदेश

UP: फैंसी नंबरों का बढ़ा क्रेज, ऑनलाइन लग रही बोली

Ashish verma
29 May 2025 11:55 PM IST
UP: फैंसी नंबरों का बढ़ा क्रेज, ऑनलाइन लग रही बोली
x
फैंसी नंबरों का बढ़ा क्रेज

Mainpuri.मैनपुरी। हर कोई खुद को वीआईपी दिखाने की होड़ में लगा है। शायद यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में जिले में लग्जरी और महंगी गाड़ियों का शौक भी बढ़ा है। जिले में फैंसी और वीआईपी नंबरों की मांग भी बढ़ रही है। लोग अपने पसंदीदा नंबर की चाहत में ऑनलाइन बोली में भी हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी ने बड़ी बोली में हिस्सा नहीं लिया है। एआरटीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले चार सालों में फैंसी नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन आवेदन ज्यादा हुए हैं। महंगी बाइकों के लिए ऐसे नंबरों की मांग सबसे ज्यादा रही है। जिले में नौ से ज्यादा वाहन ऐसे हैं, जिनमें फैंसी और वीआईपी नंबर दर्ज हैं। हालांकि जिला स्तर पर वीआईपी और वीवीआईपी नंबरों की बोली में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है, लेकिन पांच से छह हजार रुपये शुल्क होने के कारण फैंसी नंबरों में ज्यादा दिलचस्पी है। नंबर वीआईपी प्लेट को बनाते हैं अलग वीआईपी नंबर प्लेट सामान्य प्लेट से अलग होती हैं।

इनमें शामिल नंबर आकर्षक और आसानी से याद रहने वाले होते हैं। इन नंबरों की ऑनलाइन बोली दो से पांच लाख रुपये तक पहुंच जाती है। इनकी सीरीज 0001 से लेकर 9999 के बीच कई नंबरों की होती है। अलग-अलग राज्य अपने हिसाब से इन नंबरों के रेट निर्धारित करते हैं। इन्हें अति आकर्षक, मनमोहक और अति आकर्षक नंबरों की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे करें आवेदन सबसे पहले परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट पर अपनी आईडी बनानी होगी। इसके बाद नंबर प्लेट का चुनाव करना होगा। निर्धारित रेट के अनुसार ऑनलाइन भुगतान करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद ही आप ऑनलाइन नीलामी में भाग ले सकते हैं। नीलामी जीतने के बाद ही आपको वह नंबर मिल सकता है। जिले में सबसे ज्यादा डिमांड फैंसी नंबरों की है। जिसके लिए पांच हजार रुपये तक शुल्क जमा कर आप ऑनलाइन बोली में भाग ले सकते हैं। महंगी और लग्जरी गाड़ियों की बोली में अभी तक जिले से किसी ने भाग नहीं लिया है।


Next Story