उत्तर प्रदेश

Noida: किसान संघर्ष मोर्चा की महापंचायत, कुछ मांगों पर बनी सहमति

Ashish verma
29 May 2025 11:42 PM IST
Noida: किसान संघर्ष मोर्चा की महापंचायत, कुछ मांगों पर बनी सहमति
x
किसान संघर्ष मोर्चा की महापंचायत

Greater Noida.ग्रेटर नोएडा। किसान संघर्ष मोर्चा की ओर से गुरुवार को कलेक्ट्रेट में महापंचायत की गई। दोपहर करीब एक बजे किसान संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण से प्रभावित किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रवेश के दौरान भारी संख्या में तैनात फोर्स ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान किसान धक्का-मुक्की करते हुए अंदर घुस गए और नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी के बाद किसानों ने धरना स्थल पर महापंचायत करनी शुरू कर दी। इस दौरान किसान चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान नजर आए। महापंचायत के बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा ने किसानों के साथ बैठक की। बैठक में नए कानून के क्रियान्वयन, किसानों की 10 फीसदी आबादी भूमि को लेकर 15 दिन के अंदर मुख्य सचिव स्तर की वार्ता होगी।

15 दिन के अंदर होगी किसान संघर्ष मोर्चा की वार्ता हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को लागू कराने के लिए प्रमुख सचिव औद्योगिक के साथ किसान संघर्ष मोर्चा की वार्ता 15 दिन के अंदर होगी। 30 दिन के अंदर वृद्धि के साथ सर्किल रेट संशोधन की घोषणा की जाएगी। एनटीपीसी किसानों की समस्याओं के संबंध में 30 दिन के अंदर सीएमडी स्तर की वार्ता कर ऊर्जा मंत्री के स्तर पर समाधान किया जाएगा। पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व में दर्ज किए गए विरोध प्रदर्शनों से संबंधित मामलों को पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक कर हल किया जाएगा। किसान संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर तीन संगठनों भारतीय किसान परिषद, अखिल भारतीय किसान सभा और किसान एकता संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। महापंचायत में किसान संगठन के पदाधिकारी सुखबीर खलीफा, डॉ. रूपेश वर्मा, सोरन प्रधान, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।


Next Story