- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri :20...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri :20 लोगों से भरी नाव पलटी, बाढ़ में बह गए पिता-पुत्री
Sarita
6 Sept 2025 11:59 AM IST

x
Lakhimpur Kheri : लखीमपुर खीरी जिले के नकहा इलाके में 20 ग्रामीणों को ले जा रही एक नाव अधूरे पुल के पिलर से टकरा गई, जिससे नाव शारदा नदी में पलट गई। नाव पर सवार पिता-पुत्री नदी में बह गए। जबकि अन्य ग्रामीणों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कुछ लोग तैरकर किनारे पहुँच गए।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई। अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए। लापता पिता-पुत्री की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीमें लगाई गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, एसडीएम अश्वनी समेत अन्य अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार, हादसा शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ग्रामीण नाव से शारदा नदी के दूसरे छोर पर जा रहे थे। इसी दौरान नौव्वापुर घाट पर अधूरे पुल के पिलर से नाव टकराकर नदी में पलट गई। तेज बहाव के कारण ग्रामीण बहने लगे।
Next Story





