- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kushinagar: सड़क...
उत्तर प्रदेश
Kushinagar: सड़क सुरक्षा के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक
Gulabi Jagat
4 March 2025 7:33 PM IST
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: मंगलवार को क्षेत्र के ग्रामसभा घोरठ शंकरपुर अन्तर्गत लखीबाग में संचालित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को सड़क सुरक्षा के तहत यातायात नियमों से अवगत कराते हुए उन्हें सुरक्षित आवागमन के लिए जागरूक किया गया।
प्रातः ईश वन्दना के पश्चात प्रधानाचार्य अजयकृष्ण सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सड़क पर सुरक्षित चलते समय हमेशा अपने बायें पटरियों पर ही चलना चाहिए तथा सड़क पार करते समय दोनों तरफ देखने के बाद जब सड़क पर कोई वाहन नहीं दिखे तभी सड़क क्रास करना चाहिए।सड़क पर चलते समय पीछे से आने वाले वाहन द्वारा हार्न बजाने पर उसे तत्काल पास दे देना चाहिए।हेलमेट पहने रहने के बावजूद यातायात संकेतों के पालन से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है इसलिए रूल आफ द रोड का हर हाल में पालन करना चाहिए।यातायात नियमों के अनुसार अठारह वर्ष से कम उम्र का नाबालिक किसी भी दशा में वाहन नहीं चला सकता अन्यथा पकड़े जाने पर भारी आर्थिक दण्ड भरना पड़ेगा।वाहन चलाते समय हमेशा सजग व चौकन्ना रहते हुए दायें-बायें मुड़ते समय संकेतक का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।अनियंत्रित व तेज गति से वाहन कदापि नहीं चलाना चाहिए इससे हम स्वयं के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।इस अवसर पर उपस्थित समस्त छात्र–छात्राओं के अलावा विद्यालय के अध्यापक चन्द्रशेखर प्रसाद,विनोद कुमार पाण्डेय, ओमप्रकाश शर्मा, सिराजुद्दीन अंसारी, ब्रजेश पटेल,रणवीर सिंह,राजेन्द्र वर्मा व सुनील गुप्ता को भी सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी।शपथ मेंसड़क सुरक्षा के नियमों का स्वयं पालन करते हुए दूसरों को भी सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक किया गया।
Tagsसड़क सुरक्षाछात्रजागरूकराजापाकड़कुशीनगरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





