उत्तर प्रदेश

Kaushambi:आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत

Sarita
26 July 2025 6:14 AM IST
Kaushambi:आकाशीय बिजली की चपेट में आने से  महिला की मौत
x
Kaushambi कौशांबी: कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम खेत में काम कर रही एक महिला की बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ गांव निवासी केसरी देवी (50) आज शाम धान के खेत में काम कर रही थीं, तभी अचानक तेज बारिश के साथ बिजली गिरी।
उन्होंने बताया कि इसकी चपेट में आने से केसरी देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास काम कर रहे लोगों ने महिला को गंभीर हालत में उसके घर पहुंचाया, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला की मौत हो गई। एसएचओ विनीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
Next Story