- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kashi Vishwanath: ...
उत्तर प्रदेश
Kashi Vishwanath: मंदिर प्रशासन का बड़ा फैसला,स्पर्श दर्शन पर अस्थायी रोक
Sarita
26 Dec 2025 9:44 AM IST

x
Kashi Vishwanath: शीतकाल में वर्ष के अंतिम दिनों तथा छुट्टियों के सीजन में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन पर अस्थायी रोक लगी हुई है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि 24 दिसंबर से बढ़ती भीड़ को देखते हुए कुछ निर्णय लिए गए हैं। दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था, किसी भी तरह का प्रोटोकॉल या विशेष अनुरोध स्वीकार करना संभव नहीं हो पा रहा है। विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं को झांकी दर्शन ही कराया जा रहा है। स्पर्श दर्शन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। यह व्यवस्था तीन जनवरी तक लागू रहेगी। समीक्षा के बाद आगे पुन: निर्णय लिया जाएगा। मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे स्पर्श दर्शन या किसी अन्य विशेष सुविधा के लिए आग्रह न करें तथा सामान्य दर्शन व्यवस्था में सहयोग करें।
मंदिर न्यास ने बताया कि तीन जनवरी को स्थिति की पुन: समीक्षा की जाएगी। यदि उस समय भीड़ कम पाई जाती है, तो परिस्थितियों के अनुसार आगे आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। तब तक विशेष दर्शन व्यवस्था बंद रहेगी। साथ ही यह भी कहा गया है कि मंदिर में दर्शन आस्था का विषय है, न कि सुविधा या प्रतिष्ठा का। इसलिए सभी श्रद्धालुओं से बार-बार अपील की जा रही है कि वे सहयोग करें।
TagsKashi Vishwanathमंदिर प्रशासनफैसलास्पर्श दर्शनरोकKashi Vishwanathtemple administrationdecisiontouch darshanban जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





